जहानाबाद, मार्च 30 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर से रविवार की रात एक सूमो गाड़ी की चोरी कर ली गई। इस संबंध में गाड़ी के मालिक अभिषेक कुमार (ग्राम केवटार ) ने मखदुमपुर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि उनकी गाड़ी प्रतिदिन ड्राइवर शुभम कुमार के घर के पास मोहम्मदपुर में खड़ी रहती थी। जो रविवार की रात चोरी हो गई। सिंडिकेट के सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी को मखदुमपुर बाजार की ओर जाते देखा गया है। गाड़ी मालिक ने अपने ड्राइवर पर ही चोरी कि शंका जाता हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.