संभल, जनवरी 7 -- तहसील के गांव मोहम्मदपुर बाबई में ग्रामीणों ने चारागाह व ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया। आज राजस्व टीम गांव जाकर जमीन की पैमाइश कराएगी। गांव मोहम्मदपुर बाबई निवासी ब्रजेश, वीर सिंह व धीरेंद्र सिंह ने गांव के चारावाह व ग्राम समाज की जमीन अवैध कब्जे की शिकायत तहसीलदार रवि सोनकर से की थी। तहसीलदार ने शिकायत को गंभीरता से लिया । उन्होंने टीम गठित कर जमीन की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए थे । बुधवार को टीम में क्षेत्रीय लेखपाल रविंद्र सिंह के अलावा इंद्रजीत सिंह राजकुमार वह गोपाल सिंह गांव जाकर पैमाइश करेंगे। टीम पुलिस बल के साथ गांव जाकर जमीन की पैमाइश कराएगी और उसको कब्जे से मुक्त कराएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.