मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक बच्चों के नामांकन करने में सबसे आगे
बिजनौर, जून 11 -- बेसिक स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने में मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक सबसे आगे हैं। मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक में 181 स्कूलों में 3252 बच्चों के दाखिले हुए हैं। दूसरे स्थान पर नजीबाबाद ब्लाक और तीसरे स्थान पर जलीलपुर ब्लाक है।
नामांकन की दिशा में प्रयास स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों ने बच्चों के अधिक से अधिक दाखिले कराने को पूरी ताकत लगाई। बीएसए ने भी खंड शिक्षा अधिकारियों से लेकर शिक्षकों से बच्चों के अधिक से अधिक नामांकन कराने के निर्देश दिए। जुलाई में एक बार फिर स्कूलों में बच्चों के नामांकन होंगे। इसे लेकर शिक्षकों और बीईओ को निर्देश दे दिए गए हैं। मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक में 17.97 प्रतिशत, नजीबाबाद ब्लाक में 16.89 प्रतिशत और जलीलपुर ब्लाक में 16.04 प्रतिशत बच्चों के दाखिले हुए हैं।
सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.