नोएडा, मार्च 27 -- दनकौर, संवाददाता। मोहमदपुर गुर्जर गांव में शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांव के सम्मानित लोगों ने सामूहिक रूप से शादी-विवाह या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे नहीं बजाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों का कहना है कि डीजे की तेज आवाज से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को काफी परेशानी होती है। साथ ही इससे सामाजिक माहौल भी प्रभावित होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। यदि कोई परिवार इस नियम का उल्लंघन करता है और अपने कार्यक्रम में डीजे बजाता है, तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में मौजूद लोगों ने इस फैसले को गांव की शांति और पारंपरिक संस्कृति को बनाए रखने की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि पहले के समय में शादियां सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होती थीं। इससे...