पलामू, सितम्बर 5 -- विश्रामपुर। डीडीयू रेल डिवीजन अंतर्गत पलामू जिले के सतबहिनी और मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के बीच भीम चूल्हा के समीप शनिवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक रेलवे ट्रैक के किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मोहम्मदगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उठाकर इलाज के लिए मोहम्मदगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के भदुमा गांव निवासी स्व. कमलेश दीक्षित के 25 वर्षीय पुत्र नन्हकू दीक्षित के रूप में हुई है। युवक के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक किस ट्रेन से गिरा है । इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...