मोहब्बेवाला में सड़क इंजीनियरिंग की तकनीकी जांच का आदेश
देहरादून, सितम्बर 21 -- दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस पर दून के प्रवेश गेट मोहब्बेवाला में लगातार हो रहे हादसों के बाद यहां सड़क की इंजीनियरिंग की तकनीकी जांच का आदेश डीएम ने दिया है। रविवार को यहां भीषण हादसे के बाद सोमवार दोपहर डीएम डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल अन्य विभागों के अफसरों संग मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान तत्काल सुधार को भी कई काम के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने सड़क परिवहन से जुड़े विभागों की कार्यप्रणाली परखी। अधिकारियों ने एनएचएआई, आरटीओ और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं के कारणों की विस्तृत और तकनीकी जांच कराई जाए। इसके साथ ही सड़क इंजीनियरिंग की खामियों, ब्लैक स्पॉट की पहचान, वाहनों की ओवर स्पीडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन जैसे तमाम पहलुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.