देहरादून, अप्रैल 22 -- बीते दिनों मोहब्बेवाला में हुए हादसे में ट्रक चालक के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक का निजी अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के गांधीनगर, चोरखाला निवासी बंटी सिंह ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके भाई सुखबीर सिंह बीते 18 अप्रैल को शाम करीब 6:30 बजे अपनी कार से डाटकाली मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद जब वह मोहब्बेवाला पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही और तेजी से वाहन चलाते हुए उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुखबीर सिंह को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बंटी की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वाहन चालक की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.