देहरादून, मार्च 12 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस नेताओं ने राजधानी में बढ़ते जाम, ट्रैफिक समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्तकरने की मांग की है। उन्होंने नए हॉटस्पाट बने मोहब्बेवाला चौक पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा और बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था का मुद्दा पुलिस के समक्ष उठाया। उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। लालचंद शर्मा ने कहा कि शहर में तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण यातायात व्यवस्था लगातार चुनौतीपूर्ण हो रही है। मोहब्बेवाला चौक से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक का क्षेत्र भारी वाहनों की आवाजाही, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.