मोहब्बा के अखिलेश का थल सेना व नौसेना में भी चयन
बेगुसराय, जून 24 -- बलिया, एक संवाददाता। हौसले बुलंद हों और इरादे फौलादी तो कामयाबी कदम चूमती ही है। इस कहावत को सच कर दिखाया है बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड अंतर्गत मोहब्बा गांव के एक होनहार लाल ने। मोहब्बा निवासी विद्यानंद गिरी के पुत्र अखिलेश कुमार गिरी ने एक के बाद एक, लगातार दो बड़ी सैन्य परीक्षाओं में बाजी मारकर न सिर्फ अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अखिलेश ने बचपन से ही देश सेवा का सपना देखा था। अखिलेश के पिता विद्यानंद गिरी और उनके पूरे परिवार के लिए यह क्षण भावुक करने वाला और अत्यंत गौरवपूर्ण है। यह भी पढ़ें- महाबोधि महाविद्यालय के दो एनसीसी कैडेटों का सेना में चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.