मोहब्बत से मर्डर तक: परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी, अब 17 साल के प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या
काशीपुर, अगस्त 20 -- काशीपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी। उत्तराखंड पुलिस इस मामले को शुरुआत में एक सड़क हादसा मान रही थी मगर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी छिपा हुआ सच सामने आया। पुलिस ने 24 वर्षीय बिजनेसमैन की संदिग्ध हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। युवक और युवती ने करीब पांच साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, टेंट हाउस बिजनेस चलाने वाले संजीव कुमार काशीपुर में सड़क किनारे खेत में अपनी कार में मृत पाए गए थे। उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति के मुताबिक शुरुआत में इसे सड़क हादसा माना गया था मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुमार के गले में गोली लगने का निशान मिला जिसके बाद जांचकर्ताओं ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस बढ़ाया जांच का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.