सीतापुर, जुलाई 26 -- Sitapur Murder: प्रेम-प्रसंग में एक और युवक अपनी जान से हाथ धो बैठा। ताजा मामला सीतापुर जिले के संदना इलाके से सामने आया है। यहां एक युवक की धारदार से गलाकर काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारे युवक का सिर भी उठा ले गए। अर्धनग्न धड़ मूंगफली के खेत में मिला है। मौका-ए-वारदात पर एक महिला और पुरुष के पैरों के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का कत्ल किया गया है। गर्दन पर पीछे से वार के अलावा धड़ पर कई जख्म मिले हैं। खबर मिलने पर पुलिस अफसरों, फोरेंसिंक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की है। पुलिस के मुताबिक संदना इलाके के नेवादा खुर्द गांव निवासी सूर्यबली रविवार सुबह खेत में मूंगफली की फसल देखने गए थे। वहां खेत में उन्हें सिर कटी लाश पड़ी मिली। वह फौरन भाग कर गां...