आगरा, अप्रैल 26 -- बेंगलुरु (कर्नाटक) में रविवार को टाटा स्टील वर्ल्ड मैराथन में आगरा के वेटरन एथलीट मोहन सिंह आर्य ने शानदार प्रदर्शन किया। मैराथन पूरी करने के बाद आयोजकों की ओर से मोहन सिंह आर्य को प्रो केम अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्होंने नई दिल्ली में हुई वेदांता हाफ मैराथन, कोलकाता में हुई टाटा स्टील वर्ल्ड मैराथन, मुंबई में हुई टाटा मुंबई मैराथन तथा टाटा स्टील वर्ल्ड 10 किलोमीटर में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्राप्त किया। मोहन सिंह आर्य भारत संचार निगम लिमिटेड आगरा से मुख्य लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.