मोहन वीणा पर गूंजी ग्रैमी अवार्ड दिलाने वाली धुन, बांसुरी में सब ने सुना वन्देमातरम
लखनऊ, अगस्त 10 -- जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव के अंतर्गत आयोजित कल्चरल कारवां विरासत, लखनऊ 2026 का समापन साहित्य, हास्य और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक रंग के साथ हुआ। कार्यक्रम में पद्मश्री पंडित रोनू मजूमदार, पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा, ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पंडित विश्व मोहन भट्ट और हास्य कवि पद्श्री सुरेंद्र शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
प्रमुख आकर्षण दूसरे दिन का प्रमुख आकर्षण ग्रैमी अवॉर्ड विजेता और पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट की मोहन वीणा प्रस्तुति रही। उन्होंने अपनी मोहन वीणा पर ग्रैमी अवॉर्ड विजेता धुन ए मीटिंग बाई द रीवर सुनाई। यह धुन उन्होंने अमेरिकी गिटारवादक राई कूडर के साथ प्रस्तुत की थी और इसी एल्बम को 1994 में ग्रैमी अवॉर्ड मिला था। इसके बाद पंडित विश्व मोहन भट्ट ने मोहन वीणा पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.