मोहन यादव पर अखिलेश के सपोर्ट से ओवैसी भड़के, पूछा-मुसलमानों के लिए कहां चली जाती है हमदर्दी?
नई दिल्ली, जून 24 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सपोर्ट में बोलकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के निशाने आ गए हैं। मोहन यादव के बचाव पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्टकर अखिलेश पर जमकर हमला बोला है। ओवैसी ने सवाल किया कि मुसलमानों के लिए कहां चली जाती है हमदर्दी? ओवैसी ने कहा कि मोहनजी के सम्मान में, अखिलेश भैया मैदान में एक भाई बस अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में आए दिन मुसलमानों को निशाना बनाया जाता है, उन पर झूठे इल्ज़ाम लगाकर उन्हें जेल भेजा जाता है। अखिलेश उनके लिए कभी कुछ नहीं कहते, लेकिन भाजपा के एक मुख्यमंत्री के लिए देखिए कितनी हमदर्दी है। सपा का "समाजवाद" असल में यादव समाजवाद है।मोहन यादव के बचाव में अखिलेश क्या बोले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.