मोहन यादव ने दी प्रतीक को श्रद्धांजलि, राज्यपाल से भी मिले
लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार शाम लखनऊ पहुंचे। उन्होंने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचकर उनके पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल से मृत आत्मा को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना की है। लखनऊ प्रवास के दौरान उन्होंने जन भवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इसके अलावा वे वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह के घर भी गए। राज्यपाल से मुलाकात और अपर्णा यादव के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त किए जाने के दौरान ली गई तस्वीरें मोहन यादव ने एक्स पर साझा कीं। यह भी पढ़ें- अपर्णा यादव के घर पहुंचे मोहन यादव, प्रतीक यादव को श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.