मोहन यादव के बचाव में खड़े हो गए अखिलेश यादव, कहा- 3 CM को हटाने के लिए साजिश
भोपाल, जून 23 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर खड़े हुए जमीन विवाद के बीच उनका बचाव विपक्षी खेमे से किया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मोहन यादव के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। अखिलेश ने एक तरफ जहां मोहन यादव का बचाव किया तो उनकी भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि तीन मुख्यमंत्रियों को हटाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने जमीन को लेकर लगे आरोपों पर कहा कि वह पहले रियल स्टेट का काम करते थे। एक अंग्रेजी अखबार ने मंगलवार को दावा किया कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उज्जैन में उनके परिजनों ने कई प्लॉट खरीदे जिनके आसपास बाद में विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। अखबार की रिपोर्ट का हवाला देकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी मोहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.