नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में आदिवासी परिवारों के घरों को तोड़े जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदर ही घमासान छिड़ चुका है। दो दिग्गज आमने-सामने हो चुके हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सार्वजनिक रूप से सरकार के इस कदम को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को फोन कर इस कदम का विरोध किया। अपनी ही पार्टी की सरकार के अधिकारियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बोलना राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान बुधनी से ही जीतकर विधानसभा पहुंचते थे। शिवराज सिंह चौहान ने कोसमी पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और पूरे मामले पर कड़ा आक्रोश जताया। जब वह पहुंचे तो मौके पर वन विभाग और प्रशासन का कोई भी बड़ा अधिकारी वहां मौजूद नह...