जमशेदपुर, मार्च 29 -- अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद जमशेदपुर एफसी की टीम ने फ्लैटलेट्स ट्रेनिंग ग्राउंड पर फिर से अभ्यास शुरू कर दिया है। मुख्य कोच ओवन कोयल के मार्गदर्शन में टीम 4 अप्रैल को शाम 5 बजे होने वाले अहम मुकाबले के लिए तैयारी कर रही है, जिसमें उसका सामना मोहनबगान सुपर जॉयंट से होगा। कोच ओवेन कोयल का लक्ष्य जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जीत की लय को बरकरार रखना है, जहां घरेलू दर्शकों के समर्थन से टीम को तीन महत्वपूर्ण जीत मिल चुकी हैं। आगामी मुकाबले टीम के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि इसके बाद उसे मुबई सिटी एफसी से भी भिड़ना है।इस समय लीग तालिका में जमशेदपुर एफसी तीसरे स्थान पर है, जबकि मोहन बागान दूसरे और मुंबई सिटी एफसी शीर्ष पर काबिज है। ऐसे में अप्रैल का महीना टीमों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।नॉर्थ ईस...