जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- जमशेदपुर। झारखंड के युवा खिलाड़ी निखिल बारला 4 अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले अहम मुकाबले में मोहन बागान एसजी के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। यह मैच अंक तालिका में शीर्ष स्थान की दौड़ के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।जमशेदपुर एफसी फिलहाल छह मैचों में 13 अंकों के साथ शीर्ष तीन टीमों में शामिल है। टीम के खिलाड़ी ट्रेनिंग में पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हैं। निखिल बारला ने कहा कि बड़े मुकाबलों में अनुशासन और निरंतरता बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि घरेलू मैदान पर खेलने से टीम को प्रशंसकों का अतिरिक्त उत्साह मिलता है। मोहन बागान के बाद जमशेदपुर एफसी का सामना मुंबई सिटी एफसी से भी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.