मोहन जोहड़ में शिव परिवार व मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली नगर परिक्रमा
शामली, जून 22 -- झिंझाना। कस्बे के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मोहन जोहड़ परिसर में शिव परिवार एवं मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत भव्य नगर परिक्रमा निकाली गई। डीजे और ढोल की गूंज के बीच निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्ममय वातावरण का सृजन किया। नगर परिक्रमा का शुभारंभ मोहन जोहड़ से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शोभायात्रा टंकी रोड, मुख्य बाजार, होली चौक, बस स्टैंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नाला पटरी मार्ग से होती हुई पुनः मोहन जोहड़ परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। पुरोहित वीरेंद्र सेमवाल के नेतृत्व में प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्नान एवं पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में यजमान सुधीर वर्मा एवं अचल संगल सपत्नी उपस्थित रहे।शोभायात्रा में दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.