रांची, जून 7 -- खूंटी, संवाददाता। जिले के पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने कई पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में विभागीय आदेश जारी कर दिया गया है, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने नए पदों का कार्यभार भी संभाल लिया है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक मोहन कुमार को तोरपा अंचल का नया सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं खूंटी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ मारंगहादा सर्किल इंस्पेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक ने एसआई सपना सुलेखा को खूंटी महिला थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि पूर्व महिला थाना प्रभारी फुलमनी टोप्पो को पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। इसके...