अंबेडकर नगर, जून 9 -- सैदापुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। तालाब में नहाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई मोहन कनौजिया की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने नया मोड़ ला दिया है। तीन चिकित्सकों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मोहन कन्नौजिया की मौत हृदयाघात से होने की पुष्टि हुई है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मजीसा गांव के लेहड़ी पुरवा निवासी विष्णु पांडेय ने अपने खेत में तालाब खुदवाकर मछली पालन के लिए गांव के राहुल यादव को दे रखा है। रविवार दोपहर बाद गांव निवासी मोहन कन्नौजिया के पुत्र सुधीर, नितिन समेत कुछ युवक तालाब में नहा रहे थे। आरोप है कि युवक शैंपू का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसका विष्णु पांडेय के परिवार के कुछ युवकों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बाद में युवकों की मामूली पिटाई भी हुई। हालांकि कुछ देर ...