मोहनी एकादशी पर किया बांके बिहारीलाल का पूजन-अर्चन
मथुरा, अप्रैल 27 -- मोहनी एकादशी के पर्व पर श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट द्वारा आराध्यार्चना एवं संत सेवा का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में ऑस्ट्रेलिया निवासी भक्तों द्वारा विशेष पूजन अर्चन किया गया। भक्तों द्वारा आराध्य ठाकुर बांके बिहारीलाल को दिव्य राजभोग, सप्त प्रकार के ऋतु फल, पंचमेवा सहित अतिउत्तम मिष्ठान पदार्थ एवं न्योछावर अर्पित की गई। इसके उपरांत संत सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें में अजय भटनागर, प्रेरणा भटनागर, अमित भटनागर व पूनम भटनागर की ओर से साधु-संतो को एकादशी का फ़लाहारी प्रसाद भोजन कराने के पश्चात सभी को अंगवस्त्र व द्रव्य दक्षिणा प्रदान की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट संस्थापक इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी, मनोज बंसल, कमल गुप्ता, कान्हा सिंह, विप्रांशबल्लभ गोस्वामी, विजयलक्ष्मी गोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.