भभुआ, मार्च 22 -- युवा पेज की खबर मोहनिया अनुमंडल ने जीता एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट, 3-1 से भभुआ को हराया भभुआ,नगर संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भभुआ अनुमंडल और मोहनिया अनुमंडल के बीच रोमांचक माहौल में खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन मोहनिया अनुमंडल ने बेहतर तालमेल और आक्रामक रणनीति के दम पर 3-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। मोहनिया टीम की ओर से जर्सी नंबर 06 के खिलाड़ी हिमांशु कुमार ने एक शानदार गोल दागा, जबकि राजू वर्मा ने दो गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। भभुआ अनु्रमंडल की टीम संघर्ष करती रही, लेकिन मोहनियां के मजबूत डिफेंस के सामने ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी। मैच के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया गया। मुख्य रेफरी संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.