मोहनियां समेकित चेकपोस्ट शराब संग आरोपित गिरफ्तार
भभुआ, सितम्बर 13 -- मोहनियां समेकित चेकपोस्ट शराब संग आरोपित गिरफ्तार भभुआ। मोहनियां चेकपोस्ट के पास उत्पाद विभाग की पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ चालक को गिरफ्तार कर उसकी बाइक को जब्त किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मुकेश कुमारी रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी बबन राम का पुत्र है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोहनियां समेकित चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से बाइक से चालक आ रहा था। उसे रुकवाकर तलाशी ली गई तो बाइक की डिक्की से अंग्रेजी शराब मिली। मामले में बाइक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कैप्शन- कैमूर के मोहनियां चेकपोस्ट से शराब के साथ गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.