अररिया, अप्रैल 23 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के मोहनियां गांव निवासी मु सद्दाम हुसैन ने मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में चार नामजद सहित अन्य दो-तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। इसमें चहटपुर गांव के मु रिजवी, मु सलमान, मु शाहरुख, मु सादिक आदि शामिल हैं। घटना 21 अप्रैल रात्रि की बतायी गयी है। पीड़ित सद्दाम ने बताया कि उनका पलासी चौक पर जूता - चप्पल की दुकान है। बीते 21 अप्रैल की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे वे अपनी दुकान बंद कर अपनी बाइक से अपने घर मोहनियां लौट रहा था। इसी क्रम में पुलिया के समीप उक्त लोगों ने बाइक रोक कर मारपीट करते हुए जबरन नकदी छीन ली। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.