फरीदाबाद, जनवरी 25 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ में मोहना रोड पर बनने वाले एलिवेटेड पुल के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। इस पूरे रोड पर कहीं पानी भरा है तो कहीं कीचड़ फैली हुई है। इस कारण लोगों को आने-जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय इस रोड से आवाजाही करना लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। वर्ष 2024 अक्टूबर माह से मोहना रोड पर एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। लोक निर्माण विभाग ने पुल के कार्य शुरू करने से पहले यह घोषणा की थी कि काम के दौरान मोहना रोड को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा लेकिन आज भी पुल पर काम करने वाले और नीचे चलने वाले दोनों ही जान जोखिम में डाले हुए हैं। जगह-जगह पानी की लीकेज और एक दिन की बरसात के बाद और ज्यादा कीचड़ होने से लोगों को बेहद परेशानी का सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.