फरीदाबाद, मई 13 -- पलवल, सरसमल। जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को गांव मोहना स्थित मोहना पुल के पास बाढ़ आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसे लेकर बुधवार को अधिकारियों की बैठक में तैयारियों और राहत प्रबंधों की समीक्षा की गई। मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ जैसी आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया जाएगा। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल में जलभराव, लोगों के फंसने, राहत शिविर, एम्बुलेंस और संचार व्यवस्था की जांच होगी। जिला सचिवालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से पूरी गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को जरूरी संसाधनों के साथ समय पर पहुंचने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- आपदा से बचाव की आज तैयारियां परखी जाएंगी मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें भाग ...