फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- फरीदाबाद, सरसमल। पृथला विधानसभा के गांव मोहना स्थित अनाज मंडी का शनिवार को भाजपा नेताओं ने निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह बघेल मार्केट कमेटी के चेयरमैन संदीप टोंगर और अन्य सदस्यों के साथ मंडी पहुंचीं। उन्होंने किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए। नेताओं ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और समय पर फसल की खरीद सुनिश्चित की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.