गोरखपुर, मई 9 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के मोहनापुर बांध पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही बेलवार चौकी इंचार्ज मणि प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतकों की पहचान गौर बरसाईत निवासी देवेंद्र सिंह (24) पुत्र अजीत सिंह तथा छितौना निवासी भोलू (17) पुत्र धर्मेंद्र के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- मेरठ: महलका के दो किशोरों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत देवेंद्र दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। उसके पिता खेतीबाड़ी का काम करते है...