लखनऊ, दिसम्बर 12 -- रायबरेली हाईवे को जाम से बचाने के लिए पुलिस ने मोहनलालगंज से मौरावां होते हुए उन्नाव कानपुर जाने वाले रोड बंद कर दी। मोहनलालगंज से मौरावां की ओर वाहन मुड़ते थे। इस नाते कस्बे में जाम लगता है। पुलिस ने अब यहां बेरिकेडिंग कर कट बंद कर दिया है। नतीजतन वाहन सवारों को करीब तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ज्यादा दिक्कत स्थानीय लोगों को हो रही है। वह तीन किमी जाकर फिर यूटर्न लेते और लौटकर फिर मौरावां रोड की ओर जाते हैं। मोहनलालगंज से बनी होते हुए कानपुर व सिसेंडी होते हुए मौरांवा जाने के लिए कस्बे से रास्ता है। यह वर्षो से चल रहा था। यह सही है कि कस्बे में आए दिन जाम लगता था। जाम से बचन के लिए मोहनलालगंज पुलिस ने हाईवे पर ही बेरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। अब बड़े वाहन और कार सवार इधर से नहीं मुड़ पाते। एक तरह से वन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.