लखनऊ, अप्रैल 28 -- स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने मोहनलालगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने लेसा प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अलोक वर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा बिना किसी ठोस आधार और जनता की सहमति के मनमाने ढंग से स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए। किसान नेताओं ने कहा कि यदि विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और तय मानक के अनुसार निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित नहीं कराई, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा। जिला उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने मांग की कि स्मार्ट मीटर की योजना को स्थगित कर पुरानी व्यवस्था बहाल रखी जाए और बार-बार होने वाली अघोषित बिजली कटौती पर लगाम लगाई जाए। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.