लखनऊ, अप्रैल 16 -- मोहनलालगंज। संवाददाता नगर पंचायत मोहनलालगंज के मऊ मोहल्ले में नहर के किनारे आम की बाग में बुधवार दोपहर 40 वर्षीय युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर थी। सूचना पर एसीपी व इंस्पेक्टर मोहनलालगंज मौके पर पहुंचे। शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले। आशंका व्यक्त की जा रही है कि नशे के चलते या गर्मी के कारण मौत हुई है। एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.