लखनऊ, मार्च 4 -- मोहनलालगंज में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल लखनऊ, संवाददाता। मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के हरिकंशगढ़ी पुलिस चौकी के सामने बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे को देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना बुधवार सुबह करीब 11:20 बजे की है। दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर द्वितीय भेजा गया। वहां डाक्टर ने हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.