मोहनलालगंज में उपनिबंधक कार्यालय का हुआ शिलान्यास
लखनऊ, जुलाई 1 -- मोहनलालगंज। संवाददाता वकीलों की मांग पर मोहनलालगंज के वीपीपैट वेयर हाउस के बगल में बुधवार को विधायक अमरेश कुमार रावत ने उपनिबंधक कार्यालय के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। साथ ही स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एंव पंजीयन विभाग के मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने वर्चुअल शिलान्यास किया।क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत ने भूमि पूजन के साथ नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। इस मौके पर शिलान्यास शिलापट का भी अनावरण किया गया। इस मौके पर एआईजी स्टाम्प प्रथम राजेश कुमार तिवारी द्वितीय रमेश चन्द्र, सब रजिस्ट्रार मोहनलालगंज विभा द्विवेदी तिवारी, मोहनलालगंज बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला, महामंत्री राम लखन यादव, मोहनलालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वकीलों ने निबंधन मंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.