मोहनलालगंज बाल गृह से भागे नाबालिग पंजाब में मिले
लखनऊ, अगस्त 29 -- मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के ईसाई मिशनरीज के 'डॉन बॉस्को आशालयम ' बाल गृह से बीते 18 अगस्त को दीवार फांद कर भागे नाबालिग अपनी बुआ के घर पंजाब में मिले। भागने से पहले दोनों ने कर्मचारियों और आश्रम के अन्य बच्चों को कमरों में बंद कर दिया था। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया। 18 अगस्त को तड़के 3:00 बजे बालगृह में रह रहे 14 वर्षीय रोमांश और 13 वर्षीय मंथन उर्फ शिवा अचानक गायब हो गए थे। बाल गृह के डायरेक्टर बिमल क्रेकेटा ने पुलिस को बताया कि दोनो नाबालिग कर्मचारियों और अन्य बच्चों को कमरों व डॉरमेट्री के दरवाजे बंद कर लोहे के छोटे गेट का ताला तोड़ कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरु की तो पता चला दोनों बच्चें अपनी बुआ के घर पंजाब के सासनगर पहुंच गए है जिसके बाद मोहनलालगंज पुलिस पंजाब पहुंचकर दोनों नाबालिगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.