मोहनलालगंज तहसील परिसर में भाकियू का प्रदर्शन
लखनऊ, अप्रैल 8 -- मोहनलालगंज। संवाददाता भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) राष्ट्रीय संगठन ने 22 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को मोहनलालगंज तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने भाकियू पदाधिकारियों से वार्ता कर जल्द शिकायतों का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार की अगुवाई में बुधवार को दर्जनों महिला पुरुष कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। तहसील परिसर के बरामदे में बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। भाकियू कार्यकर्ता नगर पंचायत मोहनलालगंज के मऊ कस्बे में सरकारी जमीनों पर किए गये कब्जे खाली कराने, कई वृद्ध किसानों की पेंशन, राशन कार्ड, शौचालय व आवासीय पट्टा दिये जाने की मांग कर रहे थे। साथ ही कार्यकर्ताओं ने बताया कि लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी अपना मका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.