लखनऊ, अप्रैल 15 -- कुवैत की कंपनी में एसी मैकनिक था प्रशासन और सरकार से शव की गुहारमोहनलालगंज। संवाददातारोजगार की तलाश में कुवैत गए भदेसुवा के इलत्याक अली (28) की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अभी तक अधिकारिक रूप से मौत की कोई सूचना नहीं दी गई है। बल्कि मृतक के साथ रहने वाले गांव के साथियों ने अपने परिवार में सूचना दी है, जिसके बाद से परिजनों ने मृतक के साथियों से सम्पर्क किया लेकिन कोई सही से जानकारी नहीं दे रहा है। परिजन गुरुवार को स्थानीय प्रशासन व भारत सरकार से शव को वतन वापस लाने की गुहार लगाएगा।मोहनलालगंज का युवक 2017 से कुवैत में रहकर एक कंपनी में एसी मकैनिक था। बीते 24 नवम्बर को उसकी शादी हुई थी। शादी में अपने घर आया था जहां से 20 जनवरी को काम पर वापस कुवैत चला गया था। युद्ध की दहशत को लेकर परिजन प्र...