लखनऊ, अप्रैल 28 -- मोहनलालगंज। संवाददातामोहनलालगंज के भैदुआ में सोमवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे मिला क्षत विक्षत शव डॉन बास्को कॉलोनी निवासी बुजुर्ग योनातन मसीह का था, जो रविवार की शाम से लापता थे। बिहार से आये डाक्टर बेटे ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की।65 वर्षीय योनातन मसीह अपनी पत्नी के साथ डॉन बास्कों कालोनी में रहते थे। उनका बेटा अमन जोशफ बिहार में डाक्टर है। रविवार की शाम बुजुर्ग घर में बिना बताये कहीं चले गए। दूसरी तरफ अज्ञात शव मिलने पर पुलिस लोगों को फोटो दिखाकर पहचान कराने का प्रयास कर रही थी। जहां ग्रामीणों ने पुलिस को डॉन बास्को कॉलोनी से एक बुजुर्ग के लापता होने की बात बताई। पुलिस बुजुर्ग के घर पहुंची और मृतक के शव का फोटो दिखाया। आशंका होने पर लोगों ने बिहार में रह रहे बुजुर्ग के बेटे को जानकारी दी। मंगलवार को बेट...