लखनऊ, मार्च 15 -- मोहनलालगंज और मड़ियांव थानाक्षेत्र में दो लोगों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कही युवक ने फांसी लगाई तो कही जहर खाया। दोनों मामलों में मृतकों के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिले हैं। मड़ियांव पुलिस ने बताया कि सीतापुर के महोली गांव निवासी 27 वर्षीय राम जीवन राठौर केशव नगर में अपने भाई रमेश संग रहते थे। रमेश अपने गांव गए थे। रामजीवन घर में अकेले ही थे। शनिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने आवाज लगाई। बुलाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो रामजीवन का शव चादर के सहारे पंखे से लटक रहा था। वहीं मोहनलालगंज के फत्तेखेड़ा में शनिवार को 19 वर्षीय सौरभ कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.