मोहनराम आश्रम में हुआ हवन और भंडारा
बिजनौर, जून 15 -- क्षेत्र के ग्राम मंडोरा में स्थित बाबा मोहनराम आश्रम पर हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार को गाँव मंडौरा मे स्थित मोहनराम आश्रम में हवन यज्ञ के बाद भंडारा प्रसाद वितरण हुआ। 17 वे भंडारे में हवन यज्ञ का आयोजन कर सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। इसके पश्चात आश्रम संचालक हरवेन्दर सिंह भगत के संयोजकत्व में अयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सतीश कुमार, कोमल सिंह यादव, सरदार सिंह, सुनील शर्मा, अतुल कुमार पिंटू सिंह वीर सिंह, धूम सिंह प्रधान आदि सैकड़ो क्षेत्रवासी रहे। यह भी पढ़ें- अग्नि तपस्या पूर्ण होने पर किया विशाल भंडारे का आयोजन यह भी पढ़ें- चौंढेरा में श्रीमद् भागवत कथा समापन पर हुआ भंडारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.