गया, मार्च 9 -- मोहनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हीरी बगीचा गांव से विकास यादव, धर्मपुर गांव से संजय साव, सहनू से इंद्रदेव दास को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ वारंट जारी हुआ था जिनसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...