मोहनपुर में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारियां शुरू, लगे जयकारे
कोडरमा, अप्रैल 6 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ईटाय पंचायत अंतर्गत ग्राम मोहनपुर में सोमवार को भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के निमित्त विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो गया। महायज्ञ के सभी धार्मिक कार्य प्रसिद्ध यज्ञाचार्य विमलेश पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न होंगे। ध्वजारोहण के दौरान आयोजन समिति और ग्रामीणों ने भक्तिभाव के साथ हनुमान जी की आरती की और महायज्ञ की सफलता का संकल्प लिया। ध्वजारोहण के इस पावन अवसर पर पुजारी ब्रह्मदेव प्रसाद यादव, पूजा समिति के अध्यक्ष धनंजय यादव, उपाध्यक्ष अनिल यादव और सचिव उपेंद्र कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा पंचायत के मुखिया अमर कुमार, विपुल कुमार, प्रवेश कुमार, चंद्रिका प्रसाद यादव सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.