कटिहार, अप्रैल 15 -- मनसाही, एक संवाददाता सांसद तारिक अनवर ने मोहनपुर पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी के आवास पर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उसे प्राथमिकता के साथ दूर करने की बात कही। इस अवसर पर लोगों ने सड़क, हाई मास्ट लाइट, पुस्तकालय में पुस्तक देने, जर्जर सड़क को दुरुस्त करने जैसे कई मुद्दों को सांसद के समक्ष रखा। मौके पर सांसद ने कहा कि क्षेत्र में जो भी समस्या है उसे प्राथमिकता के साथ दूर किया जा रहा है। बेहतर कटिहार को लेकर काम किया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव,एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान,जिला उपाध्यक्ष अल्तमश दीवान,ऑल इंडिया आदिवासी संयोजक डॉ. विपिन कुमार सिंह,एससी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सुनील रजक आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चंदवा की समस्याओं को लेकर सांसद से मिले प्रतिनिधि, ...