मोहनपुर में सड़क हादसे में एक की मौत
गया, जून 8 -- मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुलाही मोड़ के समीप सोमवार को दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। विनोद यादव मोहनपुर थाने के खुडवा गांव के बिरजू यादव का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, विनोद अपने भतीजे को गया स्थित हॉस्टल में पहुंचा कर घर लौट रहा था। कुलाही मोड़ के समीप सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। दोनों बाइक की जोरदार टक्कर होते ही विनोद सड़क पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से खून का अत्यधिक रिसाव से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक का चालक भी जख्मी हो गया। मोहनपुर थाने की पुलिस ने मृतक के घर वालों की सूचना दी। विनोद के पिता ने बताया कि वह खेती-बाड़ी कर परिवार चलाता था। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.