मोहनपुर में श्रीसोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा
मधुबनी, अप्रैल 2 -- मधुबनी, निज संवाददाता। स्थानीय मोहनपुर के वार्ड संख्या तीन में श्रीपुरहाटी उत्तरी में श्री श्री 108 सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापना की गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम का आयोजन सियाराम यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन आचार्य कृष्ण ठाकुर द्वारा किया गया, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। मौके पर काली दूर्गे, राधेश्याम, गौरी शंकर, सीताराम और हनुमान के जयकारों के साथ भक्ति गीतों एवं जाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुखिया राम कुमार यादव, अशोक कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.