बिजनौर, जून 8 -- मोहनपुर में वन विभाग के अधिकारियों ने करीब 200 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराकर अपने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने यहां पौधारोपण कराना शुरू कर दिया है। जल्द ही यहां वन तैयार होंगे। गुलदार मोहनपुर में दिखाई देने लगे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण की शुरुआत हो गई है। करीब 9 लाख 81 हजार पौधारोपण हुआ है। जिले में मोहनपुर में करीब 200 हेक्टेयर जमीन को वन विभाग के अधिकारियों ने कब्जामुक्त कराकर पौधारोपण शुरू कर दिया है। काफी जमीन में तो वन तैयार हो रहे हैं और शेष भूमि पर पौधारोपण कराया जा रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि मोहनपुर में करीब 386 हेक्टेयर भूमि में 200 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराकर वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि कुछ भूमि पर तो वन तैयार...