खगडि़या, मार्च 28 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव में रामनवमी मेला के अवसर पर शनिवार को दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता में देश के कोने कोने से आए पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में पहलवानों ने एक से एक दांव पेंच का खेल दिखाया। दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव ने किया। दंगल प्रतियोगिता में रोहियार के बलबीर पहलवान और अयोध्या से आए वीरेंद्र पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। वहीं दूसरी ओर रोहियार के कर्मवीर पहलवान ने मध्य प्रदेश के भीम पहलवान को हराया। जबकि रोहियार के दुर्गेश पहलवान ने बक्सर से आए विशाल पहलवान को हरा दिया। इसके अलावा कई अन्य पहलवानों ने भी अपने दांव पेंच दिखाया। इधर दंगल को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मौके पर आयोजन समिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.