देवघर, मार्च 27 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर बड़े पैमाने पर जुलूस निकाले गए। घोरमारा, मोहनपुर, डूमरथर, जमुनिया, बुढ़वाकुरा और बसडीहा क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल हुए। जुलूस के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। प्रत्येक जुलूस मार्ग पर पुलिस अधिकारी और जवान ड्यूटी पर मौजूद रहे, जिससे किसी प्रकार की असुविधा या अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस ने जुलूस के दौरान भीड़ नियंत्रण, मार्ग परिचालन और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा। जवानों को अलग-अलग चौक चौराहे पर भी तैनात किया गया था। पुलिस ने आमलोगों से अपील की कि जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.