भभुआ, मार्च 23 -- भगवानपुर। स्थानीय प्रखंड के मोहनपुर गांव में आंबेडकर स्थल पर शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। भाकपा माले की जिला कमेटी की नेत्री सत्यवंती देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिला-पुरुषों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं न्भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। शहादत दिवस समरोह में शामिल होने वालों में पंचायत सचिव सतेंद्र राम, राम मुनि राम, धर्मराज राम, राकेश कुमार, शशि भूषण प्रसाद , परसानी राम के अलावा पार्टी के सदस्य भाग लिए। शिविर में 280 पशुओं का पंजीयन किया अधौरा। प्रखंड मुख्यालय के जीविका कार्यालय परिसर में सोमवारक ो जीविका एवं पशुपालन निदेशालय द्वारा पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आय...